सुक्रमपाल उर्फ भगत जी पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ रीजनसुक्रमपाल उर्फ भगत जी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Date:


सुक्रमपाल उर्फ भगत जी पुलिस मुठभेड़ में घायल

सुशील मूँछ का शार्प शूटर है 25 हजार का ईनामी

मुजफ्फरनगर। पुलिस मुठभेड़ में सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर और 25 हजार का इनामी सुक्रमपाल उर्फ भगतजी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त गोलियां चली। बदमाशों की ओर से चली गोली में एक दारोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश का अस्पताल पहुंचा दिया गया है।मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुक्रमपाल का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के गांव अटाली के जंगलों कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने दलबल के साथ अटाली के जंगल की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। वहीं बदमाशों की गोली से एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए।

सुक्रमपाल उर्फ भगत निवासी चंदन हेडी जिला बागपत पर 25 हजार रूपये का इनाम था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दारोगा राकेश शर्मा व एक सिपाही कौशल तेवतिया घायल हुए हैं। इन दोनों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल बदमाश सुक्रमपाल कुख्यात सरगना सुशील मूंछ का शार्प शूटर रहा है। बदमाश सुक्रमपाल पर पूर्व में भी दो लाख का इनाम घोषित रह चुका है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने लूट की एक बाइक, एक 32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related