मोदी सरकार का एक और फैसला इस बार मेडिकल कोर्सेज में आरक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला

एजुकेशनमोदी सरकार का एक और फैसला इस बार मेडिकल कोर्सेज में आरक्षण...

Date:


मोदी सरकार का एक और फैसला इस बार मेडिकल कोर्सेज में आरक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला

मेडिकल की पढ़ाई के करने वाले student के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस खबर के अंतर्गत इसमें अन्य पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए आरक्षण लागू करने का ऐलान हुआ है। 

इसमें OBC को 27 फीसदी और EWS कोटे वाले को 10 फीसदी का रिजर्वेशन मिलेगा।

इस बात की जानकारी आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने twitter से दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा, ‘देश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार द्वारा अति महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऑल इंडिया कोटे के तहत अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में OBC वर्ग के छात्रों को 27% व कमजोर आय वर्ग (EWS) के छात्रों को 10% आरक्षण दिया जाएगा।

तालिबान ने दानिश सिद्दीकी की बेरहमी से हत्या की थी : रिपोर्ट

इस फैसले से मेडिकल और डेंटल विभाग में प्रवेश के लिए OBC तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले 5,550 छात्रों को फायदा होगा।

गोवा का नया हवाई अड्डा अगस्त 2022 तक होगा चालू

वर्ष 2007 तक AIQ के तहत मेडिकल की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का कोई कोटा नहीं था। पर फिर 2007 में शीर्ष अदालत ने रिजर्वेशन का निर्देश दिया था। इसको लागू करने के लिए PM मोदी ने कुछ दिन पहले ही एक समीक्षा बैठक भी की थी। ऑल इंडिया कोटा के तहत OBC को आरक्षण देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। पीएम मोदी ने 26 जुलाई को समीक्षा बैठक में इसका जल्द समाधान निकालने की बात कही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related