UP Election 2022:- भाजपा ने सांसदो को अपने क्षेत्र में लोगों के संपर्क में रहने को कहा

उत्तराखंडUP Election 2022:- भाजपा ने सांसदो को अपने क्षेत्र में लोगों के...

Date:


UP Election 2022:- भाजपा ने सांसदो को अपने क्षेत्र में लोगों के संपर्क में रहने को कहा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां जोरो शोरों से शुरु कर दी है। कार्यकर्ताओं को तो BJP ने जिम्मेदारी सौंप दी है अब बारी सांसदों की है तो अब पार्टी ने सांसदों को ‘मिशन यूपी’ में लगाना शुरु कर दिया है। इसी के मद्देनज़र बुधवार रात को राज्य के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की दिल्ली मे बैठक हुई। 40 सांसद बैठक में शामिल हुए। सभी सांसदों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की औऱ नसीहत भी दी कि आपसी कड़वाहट और मनमुटाव भूल कर संगठन को मजबूत बनाने का समय आ गया है । पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोई गलती नही करना चाहती है और जीत की राह में जो छोटी बड़ी दरार दिख रही उसे जल्द से जल्द भरना चाह्ती है। 

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सभी नए मंत्रियों और पार्टी के सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रहने और दौरा करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सांसदो को शहरों के साथ गांवों में भी आशीर्वाद यात्राएं निकालने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के बीच में जाएं उनसे बात करें और उनकी समस्याओं को हल करें। योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों लोगोँ को अवगत करवाएं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को सरकार के नए कानून और योजनाओं की जानकारी दें। एक घंटे चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे ।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रीयों को 16 से 18 अपने क्षेत्रों में जाकर यात्राएं निकालने को कहा ।

यूपी चुनाव 2022: बसपा के बाद अब सपा भी ब्राह्मण मतदाताओं को साधने मे जुटी

बता दें कि अभी UP विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने है लेकिन भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है I

जानें UP ration card बनवाने की पात्रता और कैसे चेक करे अपना नाम

अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी लगभग तीन बार प्रदेश के दौरे पर रहेंगे जहां wo पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे समेत कई मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के साथ नोएडा में जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला भी रखेंगे I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...