द्रौपदी मुर्मू को मिला मायावती का समर्थन

पॉलिटिक्सद्रौपदी मुर्मू को मिला मायावती का समर्थन

Date:

विपक्ष की बैठकों में न बुलाने के बहाने बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति पद के लिए होने चुनाव में सत्ताधारी NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है. मायावती ने अपने समर्थन के लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि उम्मीदवार चुनने के मामले में विपक्ष ने उनसे कोई सलाह नहीं ली, इसके अलावा समर्थन का दूसरा कारण उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का आदिवासी समुदाय से होना बताया. 

Read also: Yakub Qureshi News: भाजपा नेता की छत्रछाया में मीट माफिया याकूब कुरैशी!

मायावती ने दलितों का नेतृत्व करने वाली एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी का दावा करते हुए कहा कि संयुक्त विपक्ष के नेताओं ममता बनर्जी और न ही शरद पवार ने उन्हें किसी भी बैठक में आमंत्रित किया. मायावती ने कहा कि बसपा हमेशा उत्पीड़ितों के साथ रही है, अगर कोई पार्टी ऐसे समुदाय के लोगों को आगे लाना चाहती है तो बसपा ने हमेशा उसका साथ दिया है फिर वो चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। क्योंकि उत्पीड़ित समुदाय के उत्थान के लिए बसपा परिणामों की परवाह नहीं करती। बसपा कांग्रेस या भाजपा नहीं है जो हर बात को राजनीतिक नफा नुक्सान की नज़र से देखती हैं. 

Read also: G7 Summit : आज जी—7 शिखर वार्ता में भाग लेने के लिए जर्मनी रवाना होंगे पीएम मोदी

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदार के लिए सत्ताधारी भाजपा ने आम सहमति का सिर्फ ढोंग रचाया और इसीलिए विपक्षी दलों को विश्वास में नहीं लिया गया जिसमें बसपा भी शामिल है. मायावती ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही संविधान विरोधी हैं, ये जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां बहुजन समाज के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती रहती है. मायावती ने ममता और शरद पवार को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार के मुद्दे पर जब ममता और शरद पवार ने पहली बैठक की तब उसमें शामिल होने के लिए बसपा को नहीं बुलाया गया. ममता ने कहा कि सत्ताधारी NDA की तरह विपक्ष ने भी आम सहमति पर केवल ढोंग ही रचा है और इसीलिए बसपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर निर्णय लेने के लिए आज़ाद है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...