लाइफस्टाइल डेस्क। Papad Cone Recipe – अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे है तो, आप पापड़ कोन आप बना सकते है। ये फटाफट तैयार हो जाता है साथ ही टेस्टी और हेल्दी है। इससे आप अपनी शाम की हल्की भूख को मिटा सकते है। यकीन मानिए, बच्चों के साथ ही बड़े भी इसे पसंद करेंगे। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पापड़ कोन सामग्री ( Papad Cone Ingredients ) –
2 – 3 पापड़, 2 प्याज, बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां , 1 चम्मच चाट मसाला, आधा कप आलू भुजिया, आधा कप बेसन वाली भुजिया, 2 टमाटर , नमक स्वादानुसार, आधा कप स्वीट कॉर्न, 1 उबला आलू और ककड़ी।
Read also: रसोई Bytes: आंध्र स्टाईल में बनाएं आम का तीखा आचार, स्वाद है जबरदस्त!
पापड़ कोन रेसिपी (Papad Cone Recipe) –
पहले प्याज को छीलकर बारीक छोटे टुकड़ों में काटे, साथ में टमाटर और खीरा भी काट ले। अब कॉर्न को उबालकर छान लें और इसमें धनिया पत्ता मिला ले। अब बाउल में कटे हुए प्याज के साथ कटा ककड़ी और टमाटर मिला ले और हरी धनिया की पत्तियों को मिला लें। फिर कॉर्न का पानी छानकर मिला लें, अब हरी मिर्च स्वाद के अनसुार डालें। फिर उबले आलू के छोटे टुकड़े कर मिला दें और साथ ही आलू भुजिया को भी मिला लें।
अब इन सारी सब्जियों में नमक और नींबू का रस मिला ले और मिक्स कर एक तरफ रख दें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें मसाला पापड़ को दो भाग में कर तल लें। फिर पापड़ गर्म और नर्म हो तब कोन का आकार दे, आप कोन का आकार देने के लिए कड़ाही से पापड़ को निकालते ही मोड़ लें। इसके बाद, सारी कोन में सब्जियों के चटपटे से मिश्रण को भर इसमें केचप लगाकर सबको शाम के स्नैक्स में सर्व करे।

