देश में बढ़ रही हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज़ के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इससे अब आम जन भी प्रभावित होने लगा है. उन्होंने इस मामले में हो रही पुलिस कार्रवाई पर उपजे विवादों के लेकर कहा कि स्थितियां गंभीर रूप धारण कर चुके हैं.
Read also: Mayawati Gave Victory Mantra: बैठक में मायावती ने जिलाध्यक्षों को दिया निकाय चुनाव में जीत का मंत्र
मायावती ने फेक न्यूज़ पर कल एक टीवी चैनल के एंकर की गिरफ़्तारी को लेकर दो राज्यों की पुलिस के बीच हाथापाई की नौबत पर कहा कि ऐसी बातों को लेकर ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई देश भर में काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है जिसके तहत उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच कल एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों बना है और जिसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।
मायावती ने कहा कि इस प्रकार के घटनाक्रम दुःखद बताते हुए कहा कि इनसे कानून का राज नष्ट होता है जिससे आमजन-जीवन भी प्रभावित होता है. मायावती ने कहा कि सभी सरकारों को तटस्थ होकर ऐसे मामलों में कार्रवाई करना चाहिए। मायावती ने कहा कि विकास के लिए अराजकता पर अंकुश व कानून का आयरन राज जरूरी।
बता दें कि राहुल गाँधी की एक बयान के वीडियो को एक टीवी चैनल ने अपने प्राइम टाइम कार्यक्रम में ग़लत सन्दर्भ में चलाया था जो फेक न्यूज़ के दायरे में आता था. राहुल गाँधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में अपने दफ्तर पर हुए हमले पर एक सवाल का जवाब देते हुए हमला करने वाले युवकों को माफ़ करने की बात कही थी जिसे इस टीवी चैनल ने उदयपुर की घटना से जोड़ दिया था। इस टीवी चैनल का एक एंकर यह बताने की कोशिश कर रहा था कि राहुल गाँधी उदयपुर में कन्हैया के हत्यारों को माफ़ करने की बात कहा रहे हैं. प्रोग्राम के प्रसारण के बाद कांग्रेस ने ज़बरदस्त विरोध जताया और छतीसगढ़ में FIR दर्ज होने के बाद कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ. टीवी एंकर को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ की पुलिस कल जब उसके घर पहुंची तो नॉएडा पुलिस ने वहां पहुंचकर हस्तक्षेप किया और टीवी एंकर को गिरफ्तार करने से रोका। इसी बीच पता चला कि कल सुबह आठ बजे उस विवादित प्रोग्राम से जुड़े दो लोगों के खिलाफ टीवी चैनल ने ही मुकदमा दर्ज करवा दिया और उस मामले की पूछताछ के लिए उस टीवी एंकर को अपनी हिरासत में लेकर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथों में जाने से बचाया। इस बीच यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच हाथापाई होने की खबर आयी है.

