Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले कोरोना के 60 नए संक्रमित,सक्रिय मरीज हुए 201

उत्तराखंडUttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले कोरोना के 60 नए संक्रमित,सक्रिय...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 60 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक संक्रमित मरीज 37 केस देहरादून में मिले हैं। देहरादून में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 201 तक पहुंच गई है। जबकि पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 314 है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 37, हरिद्वार में आठ मरीज, नैनीताल में नौ संक्रमित, टिहरी में दो मरीज, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

Read also: India Covid-19 Update: कोरोना संक्रमण दर एक प्रतिशत से बढ़कर पहुँची 8.5 पर, 71 नये मरीज संक्रमित

इन 24 घंटे के भीतर 14 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 314 है। प्रदेश के तीन जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना की पॉजिटीविटी दर 3.94 फीसदी पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में 10 हजार 170 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अब तक अधिकांश लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Read also: Covid Updates: देश में बढ़ रही कोरोना की दर,24 घंटे में आये 11,739 मामले

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...