ED Raid on Vivo: वीवो कंपनी के आफिस से ईडी को छापे के दौरान लगे महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हाथ

उत्तराखंडED Raid on Vivo: वीवो कंपनी के आफिस से ईडी को छापे...

Date:

देहरादून। राजधानी देहरादून में चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के आफिस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने वीवो मोबाइल के आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। ईडी की टीम को इस दौरान वीवो आफिर से महत्वपूर्ण कागजात और कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं। जिसे ईडी की टीम अपने साथ ले गई। वीवी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से ईडी की टीम ने आठ घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके अलावा आफिस से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ईडी ने कब्जे में ले लिया।

Read also: BJP’s Statement: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

कार्रवाई के दौरान ईडी के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने श्योमी कंपनी की पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इस क्रम में ईडी के सामने वीवो पर भारी गड़बड़ियों का मामला सामने आया था। बताया जा रहा कि चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो ने हजारों करोड़ रुपये की धांधली की है।

Read also: Corona Alert In India: 24 घंटे में कोरोना के 8822 नए केस, महाराष्ट्र और दिल्ली में स्थिति भयावह

 इसके चलते ही वीवो कंपनी के देश में स्थित 44 आफिसों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई हुई है। ईडी के दिल्ली कार्यालय की टीम गत मंगलवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांप्लेक्स में पहुंची। जहां पर चीन कंपनी वीवो का आफिस है। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम ने छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स को बाहर खड़ा कर दिया। जबकि ईडी अधिकारी अंदर मौजूद कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ करते रहे। जिस समय ईडी की छापेमारी हुई उस दौरान आफिस में कंपनी के 12 से अधिक लोग थे। बताया जाता है कि कंपनी के इस आफिस से कई महत्वपूूर्ण दस्तावेजों को ईडी ने कब्जे में लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related