चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक मामले मेरठ मंडल में, चार चरणों में दर्ज 1137 मुकदमें

विधानसभा चुनावचुनावी आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक मामले मेरठ मंडल में, चार चरणों...

Date:


चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक मामले मेरठ मंडल में, चार चरणों में दर्ज 1137 मुकदमें

मेरठ। Uttar Pradesh Assembly Elections| प्रदेश में अब तक चार चरणों का चुनाव हो चुका है। वहीं पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम को समाप्त हो चुका है। पांचवें चरण (Fifth phase of election) के लिए आगामी रविवार को वोट डाले जाएंगे। बात पिछले चार चरणों में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामलों की करें तो पूरे प्रदेश में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 1137 मामले विभिन्न जिलों में दर्ज किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के सर्वाधिक मामले मेरठ मंडल के जिलों में दर्ज किए गए हैं। जहां पर करीब 51 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर झांसी है। यहां पर 45 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस को विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक हिंसा या झड़प की एक भी सूचना नहीं है। आचार संहिता के दर्ज मामलों की जानकारी जिलों के प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

Read also- पांचवें चरण में सपा के पास सबसे ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार : एडीआर

जिलों के अलावा अगर कमिश्नरेट की बात करें तो सबसे अधिक मामले आचार संहिता उल्लंघन (Violation of code of conduct) के लखनऊ में दर्ज किए गए। लखनऊ में आचार संहिता उल्लंघन के 26 मामले दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर कानपुर रहा । जहां पर 20 मामलो में रिपोर्ट दर्ज की गई। एडीजी लॉ एडं आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि दर्ज किए गए सभी 1137 मामलों की जांच सबूतों के आधार पर होगी।

Read also- यूपी चुनाव: भाजपा सांसद पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि सभी चरणों के मतदान के दौरान पहले से सतर्कता के अलावा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील और अति संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों की मैपिंग एक महीने पहले कराई गई थी। उसके बाद उसके बारे में योजना बनाकर जिम्मेदार सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी चरणों के मतदान शुरू होने से पहले जिले के आला पुलिस अधिकारियों द्वारा कई दौर की ब्रीफिंग की गई। प्रत्येक चरण के मतदान के लिए विशेष व्यवस्था के अलावा केंद्रीय सशस्त्र व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इस बार पहली बार ड्रोन का उपयोग मतदान के दौरान किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related