लखनऊ । उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान का चौथ चरण समाप्त हो गया है। वहीं पांचवें चरण (Fifth phase of election) के तहत अब रविवार को मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान अयोध्या (Ayodhya) और प्रयागराज (Prayagraj) जैसे जिलों में होगा। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। भाजपा को जीत दिलवाने के लिए संघ से लेकर उनके अन्य संगठन और अब विहिप भी मैदान में आ गई है। विहिप ने पांचवें चरण में मतदाताओं के भीतर भाजपा के प्रति आस्था जगाने के लिए कमान संभाल ली है। विहिप भाजपा की जीत के लिए लगातार अपने स्तर से प्रचार को बढ़ा रही है। बता दें कि पांचवा चरण भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर ये चरण भी भाजपा (BJP) के हाथ से निकला तो इसका परिणाम 2024 के आम चुनाव पर पड़ सकता है। पांचवे चरण की सीटो पर भाजपा का असर हुआ तो इसका मेसेज पूरे देश भर में जाएगा। इसी के चलते इस पांचवें चरण की कमान विहिप ने संभाली है। जिसके चलते विहिप ने अयोध्या, प्रयागराज के अलावा अन्य जगहों पर धार्मिक तौर पर मतदाताओं के भीतर भाजपा के प्रति आस्था जगाने की मुहिम शुरू की है।
Read also- यूपी विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा: आवारा जानवरों से परेशान किसान और आम आदमी
विहिप हर घर जाकर मतदाताओं से ईमानदार नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी सरकार बनाने की अपील कर रही है। विहिप लोगों को यह भी बता रही है कि यह चुनाव लोगों के सामने महायज्ञ है। इस महायक्ष् में वोटों की आहुति और संकल्प जरूरत है। इसी के साथ ही विहिप रामलला प्रसाद के पैकेट भी मतदाताओं को बांटने का काम कर रही है। इस पैकेट में मंदिर स्थल से मिट्टी के साथ विहिप पत्रक भी शामिल हैं। मतदाताओं से ऐसी सरकार चुनने को वोट देने के लिए कहा जा रहा ह ै जो कि जाति की राजनीति से मुक्त समाज की स्थापना कर सके। 5 वें चरण के विधानसभा चुनाव में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक जिलों में 27 फरवरी यानी रविवार को मतदान होना है। इन तीनों जगहों ही भाजपा का असली इम्तिहान है।2017 में बीजेपी ने इन तीनों जगहों पर क्लीन स्वीप किया था। तीनों जिले की 19 विधानसभा सीटों में से 16 भाजपा के खाते में आई थी।

