मैक्स हेल्थकेयर का हुआ लखनऊ का सहारा अस्पताल

उत्तर प्रदेशमैक्स हेल्थकेयर का हुआ लखनऊ का सहारा अस्पताल

Date:

अभी सहारा श्री को दिवंगत हुए कितने दिन ही हुए हैं कि उनके द्वारा खड़े किये एम्पायर के टुकड़े होने शुरू हो गए हैं, सहारा ग्रुप की बर्बादी का सफर तो सुब्रत राय की गिरफ्तारी से ही शुरू हो चूका था, उनके जीवन के अंतकाल में ही उनकी सम्पत्तियाँ बिकने लगी थीं, इसमें एक नया नाम अब जुड़ा है. लखनऊ में सहारा श्री द्वारा बनाया गया सहारा हॉस्पिटल अब सहारा का न रहा, उसे प्राइवेट हेल्थ केयर प्रोवाइडर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने खरीद लिया है. कल यानि 8 दिसम्बर को ये सौदा 940 करोड़ में साइन हुआ है. मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के लिए ये सौदा उसकी सहायक कंपनी क्रास्ले रेमेडीज़ के ज़रिये हुआ है जिसने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.इस तरह अब सहारा हॉस्पिटल पर मैक्स का मालिकाना हक़ हो गया है.

बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर इलाके में सहारा हॉस्पिटल 27 एकड़ भूमि पर बना है, जो 17 मंज़िल का है. यहाँ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरो, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और डायग्नोस्टिक्स सुविधाओं का इलाज होता है. इसी परिसर में एक नर्सिंग कॉलेज भी है.550 बिस्तर वाले इस हॉस्पिटल को NABL और NABH की मान्यता के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दर्जा प्राप्त है. इसकी पहचान शहर के मंहगे अस्पतालों में होती है.

वहीँ मैक्स हैल्थकेयर की बात करें तो देश के 6 राज्यों में 17 हॉस्पिटल का परिचालन कर रही है. सहारा हॉस्पिटल के अधिग्रहण के बाद अब उनके पास बेड्स की कपैसिटी चार हज़ार से ज़्यादा हो गयी है. आगे की योजनाओं में मैक्स हेल्थकेयर 2024 में 300 बिस्तर और जोड़ना चाहता है, इसके अलावा अगले चार साल में 2600 बेड्स को शामिल करने की योजना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...