अनामिका मामले में मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशअनामिका मामले में मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार

Date:


अनामिका मामले में मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार

अनामिका शुक्ला प्रकरण में कासगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले मास्टरमाइंड के भाई को गिरफ्तार किया है. यह भी फर्जी नाम से शिक्षक पद पर नौकरी कर रहा है. इसकी गिरफ्तारी मैनपुरी से हुई है. गुरुवार को पुलिस उसे सोरों कोतवाली लेकर आई. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

सुप्रिया ने उगले राज
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरीदपुर में अनामिका शुक्ला के नाम से पढ़ा रही फर्रुखाबाद की सुप्रिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने मैनपुरी निवासी राज और अमरकांत के नाम बताए. राज ने उसको अनामिका के दस्तावेज डेढ़ लाख रुपए में बेचे थे.

मास्टरमाइंड की तलाश
मास्टरमाइंड शिक्षक है, लेकिन उसकी कोई फोटो आदि न होने से पहचान नहीं हो पा रही है. उसकी तलाश में कासगंज पुलिस मैनपुरी में डेरा डाले हुए है. इस बीच पुलिस ने उसके भाई जसवंत को गिरफ्तार किया है. यह फर्जी नाम से शिक्षक के रूप कन्नौज जिले में तैनात है. यह भी पता चला है कि राज का असली नाम पु्ष्पेंद्र है.

जसवंत के दस्तावेज भी फर्जी
आरोपी जसवंत से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वो कन्नौज जनपद के एक स्कूल में वैभव नाम से नौकरी कर रहा है. जसवंत बीए सेकंड ईयर तक पढ़ा हुआ है. उसने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई है. वर्तमान में वो प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहा था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि राज का असली नाम पुष्पेंद्र है. इसे नीतू और गुरुजी नाम से लोग जानते हैं. पुष्पेंद्र का संगठित गिरोह है, जो फर्जी डिग्रियों के आधार पर लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलाता था. ये गिरोह प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शिक्षकों को तैनाती दिला चुका है.

हो सकते हैं और खुलासे
पुष्पेंद्र कहां है, इसके बारे में अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं मिली है. पुलिस उसके भाई जसवंत से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. माना जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...