14 से पहले ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करने का बेहतर अवसर

प्रेस रिलीज़14 से पहले ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करने का बेहतर अवसर

Date:


14 से पहले ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करने का बेहतर अवसर

  • युवा वर्चुअल फिल्म फेस्टिवल दे रहा है ये अवसर
  • फिल्म निर्माताओं का ऐसा मंच, जहां टैलेंट को मिलती पहचान

यदि आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है और आपको सही दिशा नहीं मिल रही है तो आप युवा वर्चुअल फिल्म फेस्टिवल प्लेटफॉर्म का यूज आप अपनी कला या टैलेंट को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा सकते हैं. दरअसल, युवा वर्चुअल फिल्म फेस्टिवल प्लेटफॉर्म एक ऐसा ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल प्लेटफाॅर्म हैं. जो स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को उनके काम और कला को केवल भारतीय दर्शकों में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को तक पहुंचाता है. कम समय में इस प्लेटफॉर्म ने एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल की है.यह प्लेटफार्म फिल्म और विजुएल आर्ट के बिजनेस के लिए शानदार अवसर उपलब्ध कराता है.

कला को मिलती पहचना
युवा फिल्म फेस्टिवल (यूवीएफएफ) का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना हैं, जहां वो अपने काम का प्रदर्शन ग्लोबल दर्शकों और सही ज्यूरी सदस्यों तक कर सके, जिससे उनकी कला को पहचान और मान्यता मिलने मे आसानी हो.

कैसे होता है वर्क?
संचालकों ने बताया कि हम कुछ पुरस्कार विजेताओं से युवा फिल्म फेस्टिवल (यूवीएफएफ) वेबसाइट पर ऑनलाइन साक्षात्कार देने का अनुरोध करते हैं या युवा फिल्म फेस्टिवल वेबसाइट में प्रकाशित होने वाले बीटीएस या पुरस्कार स्वीकृति वीडियो बयान के साथ उसे वैबसाइट पर दिखाते हैं.इन सभी इंट्रीज को हम सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से मुफ्त में प्रचारित करते है,युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 के तहत हम फिल्म निर्माताओं को अपनी इंट्रीज भेजने के लिए सात श्रेणियां प्रदान करते है. ये सात श्रेणियां हैं; सर्वश्रेष्ठ फिल्म (फिक्शन), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर फिक्शन), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (सामाजिक), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पर्यावरण), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (कोविड -19), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (विदेशी भाषा) और सर्वश्रेष्ठ फिल्म (संगीत वीडियो)

फिल्मों की समय अवधि को 40 मिनट
युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 ने सभी फिल्मों की समय अवधि को 40 मिनट तक रखने का फैसला किया है. आधिकारिक तौर पर चुने हुए सभी प्रोजेक्ट्स को युवा फिल्म फेस्टिवल का आधिकारिक लॉरेल (इनाम) और प्रतियोगिता में उनकी अंतिम स्थिति के अनुसार एक कस्टमाइजेड सर्टिफिकेट प्रदान करेगी. जैसा कि ऊपर बताया गया है, उनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स ऑनलाइन दिखाए जाएंगे.

सम्मानित नाम ज्यूरी में
युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 में ज्यूरी सदस्यों की एक सम्मानित लिस्ट शामिल है. केवल फेमस मूवी मेकर, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमे संगीतकार, रंगमंच के व्यक्ति, पर्यावरणविद और अन्य भी शामिल हैं, जो इन इंट्रीज के सिलेक्सन करेंगे.सदस्यों की सम्मानित सूची के कुछ महत्वपूर्ण नाम हैं- परवीन डबास, राकेश बेदी, पेंटल, जावेद सय्यद, और भी कई अन्य प्रमुख नाम शामिल है. युवा फिल्म फेस्टिवल को कई शीर्ष लोगों द्वारा समर्थन दिया जाता है जैसे सतीश कौशिक, पंकज बेरी, प्रीति झांगियानी, सिमरन अहुजा और अन्य.

नॉन प्रॉफिट वेंचर

युवा फिल्म फेस्टिवल 2020, 100% गैर-लाभकारी इकाई होगी.हमने असम स्थित एक सामाजिक संगठन के साथ गठबंधन किया है जो असम के अंदरूनी हिस्सों में विभिन्न समुदायों के साथ कोविड-19 के खिलाफ लड़ने का काम कर रहा है. इस फेस्टिवल से होने वाले किसी भी आय को कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में लाखों लोगों की मदद करने के लिए दान के रूप में दिया जाएगा.युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 फिल्म फ्रीवे पर पूरे महोत्सव की मेजबानी और प्रबंधन करेगा, जो दुनिया भर में फिल्म समारोहों की खोज, प्रस्तुत करने और आकर्षित करने के लिए दुनिया का नंबर 1 मंच है.

युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 को जबरदस्त रिस्पॉन्स
सबमिशन पर युवा फिल्म फेस्टिवल 2020 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश और भारत के कश्मीर व अन्य कई हिस्सों से भी हमे नियमित रूप से इंट्रीज आ रही हैं। इंट्रीज जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है और रिजल्ट 30 जून 2020 को घोषित किए जाएंगे.

फिल्म उद्योग में 35 साल का अनुभव
इस वेंचर के पीछे के जो असल आदमी है वो हैं कमल नथानी, जिन्होंने इस मुंबई फिल्म उद्योग में पिछले 35 साल बिताए हैं और विभिन्न मंत्रालयों और कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए कई टेलीविजन धारावाहिकों, फिल्मों, वाणिज्यिक विज्ञापन फिल्मों और अन्य सामाजिक फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है. उनके नाम के आगे कुछ मशहूर और पुरस्कार विजेता वाली फीचर फिल्में भी शामिल हैं. वे स्वयं पिछले 30 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भाग लेते आ रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...