Corona Update : प्रदेश और NCR जिलों के स्कूलों में Mask लगाना जरूरी

न्यूज़Corona Update : प्रदेश और NCR जिलों के स्कूलों में Mask लगाना...

Date:

मेरठ। प्रदेश के NCR जिलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर अब शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। उप्र माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव अराधना शुक्ला ने इस संबंध में एक शासनादेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि उप्र के एनसीआर जिलों और प्रदेश के सभी स्कूलों में अब मास्क अनिवार्य किया जाता है। शासनादेश में कहा है कि स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल के तहत अब उसका पालन करना होगा और सावधानी बरतनी होगी। स्कूल में हर व्यक्ति और छात्र को मास्क लगाना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Read also: सावधान! कोरोना के केस में आया उछाल 

माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने NCR के जिलों खासकर मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद,बुलंदशहर और बागपत के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मास्क लगवाने का पालन सख्ती के साथ करवाए। स्कूल परिसर में सभी छात्रों को हैंडवाश या सैनिटाइज के बाद ही प्रवेश देंं। इसके साथ ही स्कूलों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

शासनादेश में यह भी कहा गया है कि अगर स्कूल आने वाले किसी छात्र को बुखार,खासी या जुकाम के लक्षण हैं तो उनको तुरंत अवकाश पर भेज दिया जाए। इसी के साथ ही उनके कोरोना टेस्ट की व्यवस्था भी की जाए। बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। NCR और प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या इस समय नोएडा और गाजियाबाद में है। इसके बाद लखनऊ में भी कोरोना बढ़ रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related