जुलाई से और मंहगी होंगी मारुती सुजुकी की कारें

बिज़नेसजुलाई से और मंहगी होंगी मारुती सुजुकी की कारें

Date:


जुलाई से और मंहगी होंगी मारुती सुजुकी की कारें

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अगले महीने से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी. कंपनी ने कहा है कि वह जुलाई महीने से अपनी कारों के दाम बढ़ाएगी. स्टॉक एक्सचेंज की रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि कार मैन्यूफैक्चरिंग की लागतें बढ़ रही हैं, लिहाजा ग्राहकों पर इसका बोझ डालने के अलावा अब कोई चारा नहीं है.

सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई सूचना में मारुति सुजुकी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग इनपुट लागतों में इजाफे की वजह से कंपनी की ओर से कार मैन्यूफैक्चरिंग की लागत भी बढ़ गई है. इसलिए ग्राहकों को इस लागत का कुछ बोझ उठाना पड़ सकता है. कंपनी के मुताबिक अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों में परिवर्तन में अलग-अलग होगा. हालांकि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि कीमतें कितनी बढ़ाई जाएगी. दूसरी तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी की शुरुआत हो सकती है.

इससे पहले मारुति इनपुट लागतों बढ़ोतरी का हवाला देकर अप्रैल, 2021 में अपने अलग-अलग मॉडलों की गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी है. जनवरी में भी कारों की कीमतें बढ़ाई गई थीं. अलग-अलग मॉडलों और रेंज के हिसाब से कीमतें 34 हजार रुपये तक बढ़ाई गई थीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...