दिल्ली में पवार: गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने में जुटे महाराष्ट्र क्षत्रप

फीचर्डदिल्ली में पवार: गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने में जुटे महाराष्ट्र क्षत्रप

Date:


दिल्ली में पवार: गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने में जुटे महाराष्ट्र क्षत्रप

नई दिल्ली: दिल में दबी प्रधानमंत्री के इच्छा एक बार फिर संभावनाएं तलाशने मुंबई से दिल्ली भटक रही है. महाराष्ट्र क्षत्रप शरद पवार पिछले कुछ दिनों से गैर कांग्रेसी मोर्चे को लेकर काफी सक्रीय हो गए हैं. शरद पवार इन दिनों दिल्ली में हैं और कल उन्होंने गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.

पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ ‘एकजुट’ होने के संभावना तलाशने के लिए विपक्षी पाटियों की यह बैठक बुलाई है. बैठक में कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया है. तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा “राष्ट्र मंच” के प्रतिनिधियों के साथ- साथ कुछ गैर-कांग्रेस विपक्षी दलों के नेता कल शाम 4:00 बजे शरद पवार से मिलेंगे. राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया गया था, लेकिन पार्टी सांसद मनोज झा कल दिल्ली में नहीं हैं.आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह को भी शरद पवार की घर होने वाली मीटिंग के लिए निमंत्रण दिया गया है. टीएमसी नेता यशवंत सिन्‍हा के ‘राष्‍ट्र मंच’ की ओर से कांग्रेस सांसद विवेक तन्‍खा को भी बैठक के लिए न्‍यौता दिया गया है. हालांकि तन्‍खा ने बताया कि वे बैठक में हिस्‍सा नहीं लेंगे. 16 जून 2021 से विवेक तन्‍खा दिल्‍ली से बाहर हैं. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की रविवार को शरद पवार के साथ मुलाकात के बाद इस बैठक का ब्‍यौरा आया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...