दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी

ट्रेवलदिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी

Date:


दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी

दिल्ली के बाजारों की अपनी खासियत है, यहां महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ते सामान उपलब्ध है। तो चलिए जानते है उन बाजारों के बारे में, जहां मिलता है सस्ता और सुंदर सामान।

किताबों का बाजार

दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी
Image by Lubos Houska from Pixabay 

यदि आप किताबों के दीवाने हैं तो नई सड़क बाजार आपके लिए किसी  परफेक्ट है। यहां हर प्रकार की किताब आपको मिल जाएगी। ऐसी कोई किताब नहीं जो यहां उपलब्ध न हो। यहां की खासियत यह है कि आपको कम से कम दाम में किताबें मिलेंगी।

जीन्स का बाजार

दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी
Image by StockSnap from Pixabay 

यदि आपको सस्ती, सुंदर और ब्रांडेड जींस की तलाश है तब तो आपको सीधे जाना चाहिए टैंक रोड। कहा जाता है कि यह जींस का सबसे बड़ा बाजार है। अन्य शहरों में भी जींस यहां से भेजी जाती हैं। ऐसे में आपको कम दाम में अच्छी से अच्छी जींस यहां मिल जाएगी। 

जूतों का बाजार

दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी
Image by Myriams-Fotos from Pixabay 

यदि आपको ब्रांडेड जूते पहनने का शौक है तो मजनू के टीले पर आपको जूतों के बड़े से बड़े ब्रांड की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी जो कि हूबहू नाइकी, रीबॉक के जूतों जैसी ही दिखाई देगी। दाम उनका आपके बजट में होगा। 

कपड़े एवं अन्य सामान

दिल्ली के इन बाजारों में करे कम बजट में खूब खरीदारी
Image by Kimberly Stevens from Pixabay 

सरोजिनी नगर मार्केट महिलाओं का पसंदीदा बाजार है क्योंकि यहां महिलाओं के फैशन से जुड़े सामान बेहद काम दामों में मिल जाते हैं। महिलाएं यहां भाव-ताव करके दामों को कम भी करवा सकती हैं 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related