कृषि कानूनों के खिलाफ एक और किसान ने की आत्महत्या, जताई यह अंतिम इच्छा

फीचर्डकृषि कानूनों के खिलाफ एक और किसान ने की आत्महत्या, जताई यह...

Date:


कृषि कानूनों के खिलाफ एक और किसान ने की आत्महत्या, जताई यह अंतिम इच्छा

गाजियाबाद: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है, कड़ाके की ठंड में भी किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर बरकरार हैं. इस बीच, दिल्ली बॉर्डर पर एक और किसान ने आत्महत्या की. गाजियाबाद के यूपी गेट पर एक किसान ने शौचालय में शनिवार को सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह था और वह 75 साल के थे. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है.

यूपी के रामपुर ज़िले का है किसान
मृतक किसान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर का रहने वाले हैं. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि ये बहुत ही दुख का विषय है कि आज यूपी गेट पर रामपुर जिले के सरदार कश्मीर सिंह लाडी ने शौचालय में आत्महत्या कर ली. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे पोते, बच्चे के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए.

सरकार को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार
किसान यूनियन ने कहा कि उनका परिवार, बेटा और पोता यहीं आंदोलन में लगातार सेवा कर रहे हैं. सुसाइड नोट अब पुलिस के कब्जे में है. उन्होंने नोट में अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकार को बताया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...