ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से बाहर हुए मनीष तिवारी और शशि थरूर, कांग्रेस के अंदर मतभेद उजागर

पॉलिटिक्सऑपरेशन सिंदूर पर बहस से बाहर हुए मनीष तिवारी और शशि थरूर,...

Date:

न्यूज़ डेस्क – कांग्रेस पार्टी के अंदर एक नया विवाद सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से खुद को और शशि थरूर को वक्ताओं की लिस्ट से बाहर रखने पर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया के ज़रिए जताया गुस्सा

मनीष तिवारी ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट में एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में लिखा:

“है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।”

यह पोस्ट इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गई: मनीष तिवारी ने बताया कि वो भारत की बात करते हैं, न कि किसी पार्टी लाइन की।

क्या है मामला?

मनीष तिवारी और शशि थरूर, दोनों नेता सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश गए थे।

इस टीम का काम था पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करना और भारत की एकजुटता दिखाना।

शशि थरूर ने बहस में बोलने से किया इनकार

कांग्रेस ने थरूर से लोकसभा में बहस में शामिल होने को कहा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मना कर दिया।

थरूर का कहना था कि वह ऑपरेशन सिंदूर को एक सफल मिशन मानते हैं और वो सरकार की आलोचना नहीं कर सकते।

उन्होंने साफ कहा कि यदि उन्हें बोलने का मौका मिला, तो वो वही बात दोहराएंगे जो पहले कही है।

मनीष तिवारी को भी नहीं मिला मंच

खबर है कि मनीष तिवारी ने पार्टी से खुद को बोलने का मौका देने की अपील की थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

इससे नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और देशभक्ति गीत के जरिए अपनी भावना जताई।

जब थरूर से पूछा गया…

जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर शशि थरूर से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ एक शब्द कहा:

“मौनव्रत, मौनव्रत।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related