मनीष के हत्यारोपी दारोगा और सिपाही गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशमनीष के हत्यारोपी दारोगा और सिपाही गिरफ्तार

Date:


मनीष के हत्यारोपी दारोगा और सिपाही गिरफ्तार

  • फरार चल रहे दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को गोरखपुर में दबोचा

गोरखपुर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी दो पुलिसकर्मी और गिरफ्तार कर लिये गये हैं। फरार चल रहे दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को पुलिस ने गोरखपुर में धर-दबोचा। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी पुलिसकर्मी अदालत में आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहे थे।

Read also: व्यापारी मनीष गुप्ता के परिवार से मिले सीएम योगी, न्याय का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दबिश के दौरान कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में पुुलिस मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चैकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी फरार पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिये भी टीमें दबिश दे रही थीं। आज गोरखपुर पुलिस ने दारोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष हत्याकांड में 6 आरोपियों में से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। सभी फरार आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था। इन सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।

Read also: मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी का दी नसीहत

मीनाक्षी गुप्ता ने किया ज्वाॅइन, आंखों से बह निकले आंसू

मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को योगी सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था। आज मीनाक्षी गुप्ता अपने बेटे अविराज, भाई सौरभ गुप्ता और चाचा ईश्वरचंद के साथ कानपुर विकास प्राधिकरण पहुंचीं। केडीए वीसी अरविंद सिंह ने मीनाक्षी को विशेष कार्याधिकारी पद पर ज्वाइनिंग कराई। कुर्सी पर बैठते ही मीनाक्षी की आंखों से आंसू बह निकले। अभी मीनाक्षी को अपनी इच्छानुसार घर से ही कार्य करने को कहा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...