टी-20 में मलान बने नंबर वन

स्पोर्ट्सटी-20 में मलान बने नंबर वन

Date:


टी-20 में मलान बने नंबर वन

दुबई। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की आइसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया. 33 साल के इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने सीरीज में कुल 129 रन जोड़कर चार पायदान की छलांग लगाई. उन्होंने पहले मैच में 66 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच बने थे. इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

राहुल को हुआ नुकसान
मलान की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पिछले साल नवंबर में दूसरा स्थान थी और अब वह आजम से आठ रेंटिंग अंक ऊपर हैं. कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले भारत के केएल राहुल को हालांकि दो पायदान का नुकसान हुआ, जिससे वह चौथे स्थान पर खिसक गए, लेकिन कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से नौंवे स्थान पर पहुंच गए. मलान के साथी जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर को बुधवार को जारी रैंकिंग में फायदा हुआ. बेयरस्टो तीन पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 19वें स्थान पर पहुंचे, उन्होंने सीरीज में कुल 72 रन बनाए. बटलर 40वें से 28वें स्थान पर पहुंच गए, जिन्होंने दो मैचों में 121 रन बनाए और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने.

फिंच को तीसरा स्थान
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच सीरीज में 125 रन जुटाने से तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. ग्लेन मैक्सवेल भी छठे स्थान पर कायम हैं, लेकिन वह एक पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के मुहम्मब नबी की अगुआई वाली ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर हासिल कर लिया है, जो इस साल एक मई को सालाना अपडेट के समय इस प्रारूप में पहली बार नंबर एक बनी थी. उसके 275 अंक हैं और इंग्लैंड के 271 अंक हैं.

रैंकिंग में टॉप- 5 बैट्समैन
बल्लेबाज टीम प्वाइंट
डेविड मलान इंग्लैंड 877
बाबर आजम, पाकिस्तान 869
आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 835
केएल राहुल भारत 824
कोलिन मुनरो न्यूजीलैंड 785

टॉप-5 बॉलर्स
गेंदबाज टीम प्वाइंट
राशिद खान अफगानिस्तान 736
मुजीब उल रहमान अफगानिस्तान, 730
एश्टन एगर, ऑस्ट्रेलिया 706
तबरेज शम्सी, दक्षिण अफ्रीका, 681
एडम जांपा, ऑस्ट्रेलिया, 679

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related