संन्यास से वापसी करना चाहते हैं युवराज

स्पोर्ट्ससंन्यास से वापसी करना चाहते हैं युवराज

Date:


संन्यास से वापसी करना चाहते हैं युवराज

नई दिल्ली। विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. विश्व कप 2011 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी.

पीसीए सचिव पुनीत बाली पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 38 साल के युवराज से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिए संन्यास से वापसी करने की पेशकश की थी. युवराज ने एक वेबसाइट से कहा, ‘शुरू में मैं इस पेशकश को स्वीकार करने के बारे में निश्चित नहीं था.

मैं घरेलू क्रिकेट खेलना बंद कर चुका था. हालांकि, मैं दुनियाभर में अन्य घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखना चाहता था, अगर मुझे बीसीसीआइ से अनुमति मिल जाती. लेकिन, मैं बाली के अनुरोध की अनदेखी नहीं कर सका. मैंने इस पर काफी सोच विचार किया, करीब तीन से चार हफ्तों तक और यह लगभग ऐसा ही था कि अंत में मुझे सोचा समझा फैसला लेने की जरूरत नहीं थी.

फिर महसूस हुआ प्यार
पंजाब की युवा चौकड़ी शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के साथ पिछले कुछ महीनों में नेट पर काम करते हुए युवराज को इस खेल के प्रति प्रेरणा और प्यार फिर महसूस हुए. बाली ने कहा कि युवराज ने इस संबंध में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखा है. उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें टीम में चाहते हैं और वह जिस तरह से युवा लड़कों के मेंटर रहे हैं, वह शानदार है. मैंने उनसे कहा कि कृपया अपनी जिंदगी का कम से कम एक और साल पंजाब क्रिकेट को दे दो. पंजाब क्रिकेट को उसकी जरूरत है. बतौर खिलाड़ी और मेंटर उसमें अभी देने के लिए काफी कुछ है. मैं जानता हूं कि दो हफ्ते पहले उन्होंने दादा को लिखा है. इसका जवाब भी अब तक आ गया होगा.Ó इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि युवराज बिग बैश लीग में खेलना चाहते हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके लिए एक टीम ढूंढने की कोशिश कर रहा है. बीसीसीआइ के नियमों के अनुसार केवल संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ही विदेशी लीग में खेल सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related