वालंटियर में दिखे बीमारी के लक्षण, AstraZeneca ने Covid-19 वैक्सीन का ट्रायल रोका

फीचर्डवालंटियर में दिखे बीमारी के लक्षण, AstraZeneca ने Covid-19 वैक्सीन का ट्रायल...

Date:


वालंटियर में दिखे बीमारी के लक्षण, AstraZeneca ने Covid-19 वैक्सीन का ट्रायल रोका

लंदन: एक वालंटियर में एक अनपेक्षित बीमारी के लक्षण दिखने के बाद Covid-19 वैक्सीन का ट्रायल कर रही ब्रिटेन की फार्मास्यूटिकल कंपनी AstraZeneca ने अपना क्लीनिकल ट्रायल रोक दिया है| यह कंपनी यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोविड के लिए वैक्सीन बना रही है|

ट्रायल रोकना रूटीन एक्शन
कंपनी ने बताया, ‘ऑक्सफोर्ड कोरोनावायरस वैक्सीन के रैंडमाइज्ड, नियंत्रित ग्लोबल ट्रायल के तहत हमारी मानक समीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई है और हमने खुद फैसला लेते हुए वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है ताकि एक स्वतंत्र समिति सेफ्टी डेटा का आकलन कर सके| ‘ उन्होंने कहा, ‘यह एक रूटीन एक्शन है, जो तब उठाया जाता है जब किसी ट्रायल में किसी अनपेक्षित बीमारी के सामने आने की आशंका होती है| फिलहाल इसकी जांच हो रही है और हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि ट्रायल में विश्वसनीयता बनाए रखें ‘

बीमारी उभरने की रहती है संभावना
कंपनी ने कहा है कि बड़े स्तर पर किए जाने वाले ट्रायल्स में कोई बीमारी उभरने की संभावना होती है, लेकिन इसकी समीक्षा स्वतंत्र रूप से होनी चाहिए. हालांकि, यह साफ नहीं किया गया है कि वो मरीज़ कहां है, जिसमें वैक्सीनेशन के बाद कोई समस्या पैदा हुई है या फिर उसकी समस्या कितनी बड़ी है|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...