EYE MAKEUP : अपनी आँखों को कंसीलर को मदद से ऐसे बनाये खूबसूरत

लाइफस्टाइलEYE MAKEUP : अपनी आँखों को कंसीलर को मदद से ऐसे बनाये...

Date:

मेकअप करना किस लड़की को पसंद नही होता है हम सभी को मेकअप करना पसंद होता है. वहीं, इसमें आंखों के मेकअप की भूमिका भी काफी अहम होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि आंखों का मेकअप करने के बाद हमारी आंखें छोटी दिखने लगती हैं या कभी-कभी पहले से छोटी आंखें और भी छोटी दिखने लगती हैं।

आपको बता दें कि छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप कई तरह के मेकअप हैक्स का सहारा ले सकती हैं और अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। वैसे तो चेहरे पर मेकअप करते समय कंसीलर कई तरह से काम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंसीलर की मदद से आप आंखों का मेकअप भी कर सकती हैं और छोटी आंखों का भ्रम पैदा कर उन्हें बड़ा दिखा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कैसे करें। मेकअप से जुड़ी कुछ बातें भी बताएंगे.

आईलाइनर लगाने के बाद

अगर आप अलग-अलग तरह के आई लाइनर लगाना पसंद करती हैं तो साफ लुक देने के लिए बाहरी कोने की तरफ कंसीलर की मदद से स्टिक लाइन बना सकती हैं, जिसकी मदद से आपकी आंखें बादाम के आकार की दिखने लगती हैं। आई मेकअप लगाने के बाद अपनी आंखों को साफ और शार्प लुक देने के लिए कंसीलर की मदद से ज्यादातर विंग्ड-आई लाइनर इसी तरह लगाया जाता है।

साधारण आंखों के लिए

सिंपल आई लुक में भी आप कंसीलर का इस्तेमाल कर अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। इसके लिए मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के ऊपर पलकों वाले हिस्से पर थोड़ा सा कंसीलर लगाएं और फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे पाउडर की मदद से सेट करना न भूलें. ऐसा करने से आपकी आंखों पर लगा कंसीलर गंदा नहीं होगा और लंबे समय तक टिका रहेगा। इसी तरह आप कंसीलर की मदद से भी डार्क सर्कल छिपा सकती हैं।

कट क्रीज़ आई लुक

वैसे तो आई मेकअप कई तरह के होते हैं लेकिन आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कट-क्रीज आई लुक का इस्तेमाल कर अपनी छोटी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। बता दें कि कट-क्रीज लुक में कंसीलर की मदद से आंखों के ऊपर पलक वाले हिस्से में सेमी-सर्कल बनाया जाता है, जिसकी मदद से भ्रम पैदा होता है और छोटी आंखें बड़ी दिखाई देती हैं। वहीं, इसके लिए आप 2 से 3 अलग-अलग आईशैडो के कलर पैलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...