अपने बालों को घने और मजबूत बनाने के लिए इन तरीको का करे इस्तेमाल

लाइफस्टाइलअपने बालों को घने और मजबूत बनाने के लिए इन तरीको का...

Date:

हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत दिखें। इसके लिए वह तरह-तरह के नुस्खे भी आजमाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फिर भी बाल घने नजर नहीं आते. इसका कारण है अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारे पास समय होता है तो हम अपने बालों की देखभाल करते हैं लेकिन जब हमारे पास समय नहीं होता तो हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे बाल खराब होने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मौसम बदलता है और ये सबसे ज्यादा गिरने लगते हैं। इसके अलावा बाल पतले होने लगते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बाल पतले हों तो उन्हें घना बनाने के लिए आपको ये तरीके जरूर आजमाने चाहिए।

सप्ताह में दो बार अपने बालों की मालिश करें

घने और लंबे बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है कि बिना प्रयास के ऐसा हो जाए. क्योंकि बालों को भी पूरी देखभाल की जरूरत होती है। तभी वे ठीक से विकास कर पाएंगे। इसके लिए आपको थोड़ा समय निकालकर सप्ताह में दो बार अपने बालों में तेल की मालिश करनी चाहिए। इसके लिए आप नारियल तेल और आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से बाल लंबे भी होंगे और सिर को पोषण भी मिलेगा। इन्हें लगाने से पहले अपने बालों में अच्छे से कंघी कर लें। इसके बाद तेल को बालों में लगाकर मालिश करें।

आपको अपने बालों की 30 मिनट तक मसाज करनी है। इसके बाद इन्हें कुछ देर तक बालों में लगाकर रखना होता है। फिर बालों को शैंपू से साफ कर लें।

हेयर पैक लगाएं

बाजार में आपको कई हेयर पैक मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपने बालों के लिए कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि इन्हें घर पर ही तैयार करें और अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों में किसी भी तरह की केमिकल वाली चीज नहीं लगेगी, साथ ही आपके पैसे भी कम खर्च होंगे. इसके लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ आप मेथी के दानों का उपयोग कर सकते हैं। इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल और मेथी के दानों को पीसकर एक कटोरी में ले लें। फिर इसे अच्छे से मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल घने हो जायेंगे. साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा ।

पतले बालों के लिए आंवला शैम्पू का प्रयोग करें

पतले बालों को घना करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से आप अपने बालों की भी अच्छे से देखभाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए आप अपने बालों के लिए आंवले के शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल भी मजबूत होंगे.

नोट- ऊपर बताए गए टिप्स को अपनाने से पहले आप टेस्ट जरूर कर लें। हर किसी के बालों की बनावट अलग होती है, हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर दिए गए टिप्स आपको तुरंत फायदा देंगे। आप एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें और फिर इनका इस्तेमाल करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...