Uttarakhand Politics: नए बदलाव के साथ जल्द होगा महेंद्र भट्ट की नई कार्यकारिणी का एलान

उत्तराखंडUttarakhand Politics: नए बदलाव के साथ जल्द होगा महेंद्र भट्ट की नई...

Date:

देहरादून। प्रदेश सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार कार्यक्रम तो टाल दिया गया है। लेकिन इस समय उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम के नामों को फाइनल करने की जददोजहद चल रही है। सूत्रों की माने तो उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का ऐलान  जल्द कर दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की लिस्ट लेकर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज शुक्रवार को केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में सूची में शामिल नामों पर मुहर लगाई जाएगी। नई टीम में शािमल होने वाले प्रत्येक नाम पर गहनता के साथ विचार करने के बाद ही उस पर मोहर लगाई जाएगी। बताया जाता है कि नामो का चयन भी बहुत सोच-समझकर किया गया है। नामो के चयन में जातीय संतुलन,क्षेत्रीय संतुलन के अलावा वरिष्ठता को भी तवज्जों दी गई है। वहीं बताया जाता है कि टीम में युवा नेतृत्व को अधिक मौका दिया जएगा।

Read also: CM Yogi Adityanath: बलिया पहुंचे सीएम योगी, जिले को दी मेडिकल कालेज की सौगात

 बता दें, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट अपनी नई टीम के गठन को लेकर पहले भी केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत पहले ही दे दिए हैं। माना जा रहा है कि उनकी नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची फाइनल की है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित होंगे। बताया जाता है कि बैठक संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में ही होगी। जिसमें प्रदेश से प्रदेशाध्यक्ष भट्ट के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री संगठन भाग लेंगे। इन दोनों के अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई कार्यकारिणी को लेकर जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं। उनके मुताबिक अब इसमें 70 प्रतिशत बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर चर्चा है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल होंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही बनाई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...