महाकाल मंदिर की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत

नेशनलमहाकाल मंदिर की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत

Date:

शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण महाकाल मंदिर गेट नंबर 4 की एक दीवार गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 पर ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास के घर के पास एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई। दीवार के पास सामान बेच रहे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। महाकाल मंदिर प्रशासन को सूचना मिली कि दीवार गिरने से कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचावकर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने तुरंत महाकाल थाना पुलिस और मंदिर कर्मचारियों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों को बचाव दल ने बाहर निकाला है। बचाव दल लगातार बचाव कार्य में लगा हुआ है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बहुत तेज बारिश हो रही थी, हम लोग गेट नंबर 4 पर छाता लेकर खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा दीवार के नीचे दब गए। महिला को नहीं पता कि दीवार गिरने से और कितने श्रद्धालु घायल हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...