लखनऊ की हाइकोर्ट लिखी कार से उज्जैन पहुंचा विकास दुबे

उत्तर प्रदेशलखनऊ की हाइकोर्ट लिखी कार से उज्जैन पहुंचा विकास दुबे

Date:


लखनऊ की हाइकोर्ट लिखी कार से उज्जैन पहुंचा विकास दुबे

  • एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी
  • चित्रकूट के एक शराब कारोबारी का नाम आ रहा सामने की उसने की विकास को भागने में मदद

विकास दुबे को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे है.अब पता लगा है कि वह उज्जैन के महाकाल मंदिर लखनऊ की एक कार से पहुँचा था.बताया जा रहा है कि बरामद गाड़ी लखनऊ के इंदिरानागर के मनोज यादव पुत्र बजरंग यादव के नाम से दर्ज है. यह वर्ष 2019 में खरीदी गई थी. मनोज यादव लखनऊ के इंदिरानगर में मकान नंबर 16/294 में रहता है.
दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था. नम्बर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा हुआ है. यह भी पता चला है कि महाकाल मंदिर में वीआईपी पास के माध्यम से विकास दुबे दाखिल हुआ था.

हैंडओवर करेगी एमपी की पुलिस

सूत्रों का कहना है कि एमपी पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं करेगी. वहीं, यूपी पुलिस को हैंडओवर कर देगी. इसके लिए यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंच रही है. विकास दुबे को भी उज्जैन से इंदौर ले जाया जाएगा. इसके साथ ही गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में भी जुटी है. पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है. उज्जैन के कई इलाकों में सर्च किया जा रहा है. विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के उज्जैन में होने का शक है.

शराब कारोबारी से जुड़े लिंक
एक शराब करोबारी से मिले लिंक
उज्जैन के एक शराब कारोबारी से विकास दुबे के तार जुड़े मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र से शराब कारोबारी को पकड़ा गया. कारोबारी मूल रूप चित्रकूट का रहने वाला है. पुलिस को शक है कि इसी कारोबारी ने दुबे को योजनाबद्ध तरीके से उज्जैन बुलाया. पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की शुरू कर दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related