- केरल के रहने वाले ऑटो ड्राईवर की खुशी का नहीं है ठिकाना
तिरुवनंतपुरम। ऊपरवाला जब भी देता, देता छप्पर फाड के, यह बात केरल के ऑटो ड्राइवर के लिये सही साबित हुई जब उसकी 12 करोड़ की लाॅटरी लग गयी। केरल के केरल के कोच्चि के पास स्थित मराडू के रहने वाले आॅटो ड्राइवर जयपानल पी आर ने ओणम बंपर लाॅटरी टिकट खरीदी थी। केरल राज्य लाॅटरी निदेशालय के अनुसार रविवार को तिरुवनंतपुरम में 54 लाख लाॅटरी टिकटों के लिए ओणम बंपर लाॅटरी नतीजे घोषित किए गए थे।
Read also: भूखे पेट सो कर गुजारीं कईं रातें, तब पाया सिर पर ताज
ओणम के अगले दिन लाॅटरी के नतीजे घोषित हुए तो जयपानल 12 करोड़ के विजेता बन गये। रातो-रात किस्मत बदल जाने के बाद ऑटो ड्राइवर और उसका परिवार बेहद खुश है। हालांकि जयपालन को 12 करोड़ रुपये से टैक्स चुकाने के बाद करीब 7 करोड़ रुपये मिलेंगे मगर जयपालन यह रकम पाकर भी बेहद खुश है।
ऑटो ड्राइवर जयपानल पी आर के रातो-रात करोड़पति बन जाने की चर्चाएं दूर तक हो रही हैं। लोग उसकी किस्मत पलटने की बातें कर रहे हैं। वहीं जयपानल इसे ऊपरवाले का दिया आशीर्वाद मान रहा है जो उसके परिवार के लिये खुशियों की सौगात लेकर आया है।

