मेरठ में प्रेमी युगल की हत्या, युवक की मौके पर मौत युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

फीचर्डमेरठ में प्रेमी युगल की हत्या, युवक की मौके पर मौत युवती...

Date:

मेरठ। मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों कमरे में लहूलुहान हालात में मिले। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था।

घटना के समय घर पर कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुुंचे। युवती लहूलुहान अवस्था में मिली। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रेमी युगल हत्याकांड की जांच कर रही है।

आज रविवार दोपहर की घटना

घटनाक्रम के अनुसार, पेपला गांव निवासी युवक शुभम का गांव की युवती साक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज रविवार दोपहर शुभम साक्षी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहीं था। युवती की मां मोहल्ले में किसी के घर गई थी। इसी बीच ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी। ग्रामीण साक्षी के घर की ओर दौड़े।

ग्रामीणों ने भीतर का नजारा देखा तो हड़कंप मच गया। शुभम के सिर पर गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। साक्षी घायल अवस्था में लहूलुहान थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...