UP News : शादी में बाधा बनी जात तो प्रेमी युगल गोली मार मोहब्बत पर हो गए फना

उत्तर प्रदेशUP News : शादी में बाधा बनी जात तो प्रेमी युगल गोली...

Date:

इटावा। प्रेमी युगल की शादी में उनकी जात बाधा बनी तो प्रेमी युगल ने खुद को गोली मारकर मोहब्बत पर फना हो जान दे दी। प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी उसके बाद खुद भी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग में जान देने का यह सनसनीखेज मामला इटावा जिले के भरथना का है। प्रेमी- प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

Also Read : UP Board Paper Leak Case : बोर्ड परीक्षा पेपर आउट मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन पर रासुका

एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव रमटपुरा ऊमरसेंडा और तुरैया पुल नहर पटरी के किनारे दो शव मिले। जिसमें एक युवक का था और एक युवती का। मृत युवक के हाथ में तमंचा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने पहले युवत को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली। मृतका पूनम बीएससी की छात्रा है जबकि मृत युवक अरुण बीकाम कर चुका था। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुची और जांच करने में जुटी हुई है।

Also Read : मुझे राष्ट्रपति नहीं बनना, PM – CM का सपना देख सकती हूं, अखिलेश विदेश भागने की फिराक में: मायावती

एसएसपी ने बताया कि परिजनों से जानकारी होने पर पता चला है कि युवक और युवती दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन गैर जात का होना शादी की राह में बाधा था। युवक अरुण के पिता ने बताया कि वो अरुण को गत 18 अप्रैल को ननिहाल छोड़ आए थे लेकिन इसके बाद वहां कैसे पहुंचा नहीं पता है। मृतक युवती पूनम के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। उसके बाद वो वहां कैसे पहुंची नहीं पता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related