Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में अपने ही सगे भाई की चाकू से गोंदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशGhaziabad News: संपत्ति विवाद में अपने ही सगे भाई की चाकू से...

Date:


Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में अपने ही सगे भाई की चाकू से गोंदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में भाइयों के रिश्ते उस वक्त कलंकित हुए। जब प्रॉपर्टी विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही वह चाकू भी बरामद कर लिया है।जिससे सगे भाई को मौत के घाट उतारा गया था।

Read also: संपत्ति विवाद में घर में घुस कर मारी गोली में पिता घायल, बेटे पर आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार साहिबाबाद इलाके के शहीद नगर में सुलेमान और अमन नाम के दो भाई अपने परिवार के साथ रहते थे।दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। आज दिन आपस में झगड़ा होता रहता था। आज फिर आपस में दोनों में झगड़ा हुआ।देखते ही देखते झगड़ा बढ़ता चला गया।जिसके बाद छोटे भाई अमान ने अपने 28 वर्षीय सगे भाई सुलेमान पर घर में रखे सब्जी के चाकू से वार कर डाले। हालांकि इस दौरान मौके पर अन्य लोगों ने दोनों भाइयों के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव का प्रयास किया।लेकिन छोटे भाई के सर पर खून सवार था।जिसका परिणाम यह निकला कि बड़े भाई को मौत के घाट उतार डाला।परिवार की महिला मुमताज ने बताया कि दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा रहता था। सुलेमान कोई कामकाज नहीं करता था। इसे लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था।

Read also: मृत घोषित शख्स कोमा में पहुंचा, सात घंटे से ज्यादा समय मॉर्चुरी में बिताया

थाना साहिबाबाद के इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे ने बताया कि शहीद नगर के लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी। कि दोनों भाइयों के बीच झगड़े के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकुओं से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में 28 वर्षीय सलमान को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल सलमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी अमान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...