UP Breaking News: चुनाव में मिली करारी हार के बाद मंथन को मायावती ने बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

पॉलिटिक्सUP Breaking News: चुनाव में मिली करारी हार के बाद मंथन को...

Date:


UP Breaking News: चुनाव में मिली करारी हार के बाद मंथन को मायावती ने बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) अब एक्टिव मोड में आई है। उन्होंने चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए आज पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वे आज लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव हार पर मंथन होगा। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद संगठन में बड़ा बदलाव किया जाएगा। चुनाव में मिली हार की गाज कई पदाधिकारियों पर गिरनी निश्चित है। वहीं कुछ को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

Read also: मायावती ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह पर भाजपा से मिले होने का लगाया आरोप

इस बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, चीफ जोन इंचार्ज, जिला संयोजक को बुलाया है। मायावती (Mayawati) बैठक में बसपा प्रत्याशियों से हार के कारणों को जानेंगी। वे पदाधिकारियों से चुनाव में मिली हार को लेकर जवाब मांगेंगी। आज दो सत्रों में बुलाई गई है। पहला सत्र आज सुबह दस बजे से शुरू हो चुका है। जबकि दूसरा सत्र दिन में तीन बजे से शुरू होगा। मायावती 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी के लिए भी निर्देश देंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related