प्रेम प्रसंग गांव वालों का रास नहीं आया कर दी अमानवीय हरकत

उत्तर प्रदेशप्रेम प्रसंग गांव वालों का रास नहीं आया कर दी अमानवीय हरकत

Date:


प्रेम प्रसंग गांव वालों का रास नहीं आया कर दी अमानवीय हरकत

  • मैनपुरी जिले से यह शर्मनाक मामला सामने आया है
  • पुलिस ने दोनों लोगों को बचाया और थाने ले आई

यूपी के मैनपुरी में घटी अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में विधवा महिला और युवक के साथ अमानवीय सलूक किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांववालों से दोनों को बचाया और थाने लेकर आई.जानकारी के अनुसार विधवा महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध हैं. युवक भी विधुर है. इसके बाद से दोनों गांव में ही एक साथ रहते हैं. ग्रामीण उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे.

लाठी-डंडों से पीटा और सिर मुंडवा दिया
शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने विधवा महिला के घर पर धावा बोल दिया. दोनों को पकड़कर घर से ले गए.आरोप है कि ग्रामीणों ने विधवा महिला और युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. उनके सिर मुंडवा दिए.इसके बाद जूते-चप्पल की माला गले में डालकर दोनों को गांव में घुमाया. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधवा महिला और युवक को बचाया. इस बीच आरोपी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...