Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रेम प्रसंग गांव वालों का रास नहीं आया कर दी अमानवीय हरकत


प्रेम प्रसंग गांव वालों का रास नहीं आया कर दी अमानवीय हरकत

यूपी के मैनपुरी में घटी अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में विधवा महिला और युवक के साथ अमानवीय सलूक किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांववालों से दोनों को बचाया और थाने लेकर आई.जानकारी के अनुसार विधवा महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध हैं. युवक भी विधुर है. इसके बाद से दोनों गांव में ही एक साथ रहते हैं. ग्रामीण उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे.

लाठी-डंडों से पीटा और सिर मुंडवा दिया
शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने विधवा महिला के घर पर धावा बोल दिया. दोनों को पकड़कर घर से ले गए.आरोप है कि ग्रामीणों ने विधवा महिला और युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. उनके सिर मुंडवा दिए.इसके बाद जूते-चप्पल की माला गले में डालकर दोनों को गांव में घुमाया. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधवा महिला और युवक को बचाया. इस बीच आरोपी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Exit mobile version