Uttarakhand News: बारिश से उत्तराखंड में भारी तबाही मची है। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक सहित 11 यात्री सवार थे। इसमें पांच यात्रियों को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया है। बाकी छह यात्रियों की तलाश की जा रही है।
ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती में आज रविवार बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही मैक्स गंगा में समा गई। मैक्स में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन शव निकाले हैं। जबकि दो अभी तक लापता है। बचे अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर यात्रियों ने सूचना दी कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही मैक्स मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा में गिर गई है। रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि सभी लोग अलग-अलग जगह के निवासी हैं।
सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में चले थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ में बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसे बाद गाड़ी सीधे गंगा नदी में जा गिरी। इससे बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। सड़क मार्ग पर चल रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस केा दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी जान बचाई है।
Uttarakhand News: ऋषिकेश में यात्रियों से भरी मैक्स गंगा में समाई, तीन शव निकाले; दो लापता
Date:

