Uttarakhand News: भारी बारिश के चलते रोकी केदारनाथ यात्रा, घटी चार धाम यात्रियों की संख्या

उत्तराखंडUttarakhand News: भारी बारिश के चलते रोकी केदारनाथ यात्रा, घटी चार धाम...

Date:

Uttarakhand News: भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इस समय उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हो रही है। मानसून के कारण उत्तराखंड में चार धाम यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बारिश के साथ केदारनाथ यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या कम हो रही है। पिछले दस दिनों से केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या घटकर पांच हजार पहुंच गई है।

उत्तराखंड में लगातार मौसम खराब है। बारिश के चलते केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। आज सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह ने बताया पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है। लेकिन तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग में तीर्थ यात्रियों को रोका गया है। दोपहर बारिश रुकने के बाद फिर से यात्री भेजे जाएंगे।

घट रहे तीर्थयात्री

मानसून बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या कम हो रही है। पिछले दस दिन से केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या औसतन पांच हजार पहुंच गई है। इसी के साथ यात्रा के पहले चरण की कारोबारी गतिविधियां बंद हो गई हैं। जिससे केदारनाथ धाम से सैकड़ों टेंट संचालक लौट आए हैं। आठ हेली कंपनियों में से अब मात्र दो रह गई है।

सोनप्रयाग में पहले से चहल-पहल कम हो गई है। केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी गोपाल सिंह ने बताया कि दस दिन में यात्रियों की संख्या काफी कम हुई है। श्रीकेदार होटल एसोसिएशन सचिव नितिन ने बताया कि रिकार्ड श्रद्धालुओं में पहुंचने के बाद इस बार उम्मीद सक कम ही कारोबार हुआ है।

सरकार द्वारा केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण व्यवस्था पर रोक के कारण होटल कारोबारियों को बुकिंग नहीं मिल पाई। टेंट कारोबार से जुटे व्यापारियों का कहना है कि लिनचोली से केदारनाथ तक टेंटों में यात्री कम ही ठहरे। बीते एक पखवाड़े में काफी टेंट संचालक वापस लौट चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...