Kangana Ranaut के बयान पर क्या बोली नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ

एंटरटेनमेंटKangana Ranaut के बयान पर क्या बोली नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ

Date:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। दोनों के शादीशुदा रिश्ते में काफी बवाल मचा था. वही आलिया और नवाजुद्दीन ने अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई है

वहीं आलिया विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के घर से बाहर आ गई हैं। घर से बाहर आते ही आलिया ने कई लोगों पर अपना गुस्सा निकाला. इन्हीं लोगों में एक कंगना रनोट भी हैं, जिन पर आलिया ने जमकर हमला बोला है।

कंगना ने नवाजुद्दीन का समर्थन किया

आपको याद दिला दें कि जब आलिया ने बंगले के गेट के बाहर खड़े एक्टर का वीडियो शेयर किया था तो कंगना रनोट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सपोर्ट किया था. आपको बता दे कि इस वीडियो में नवाजुद्दीन आलिया के घर के आगे खड़े होकर कुछ बात करते दिख रहे थे . वही वीडियो में दोनों के बीच काफी बहस होती भी दिखाई दे रही थी. नवाजुद्दीन के इस वीडियो को लेकर कंगना ने कहा था, ‘जब नवाज जैसे बड़े स्टार को उनकी ही पत्नी द्वारा इस तरह अपमानित किया जा रहा है तो ये सब देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है .’ कंगना के इसी बयान पर अब आलिया ने अपना रिएक्शन दिया है और बहुत गुस्सा निकाला है .

कंगना का नाक घुसाना ज़रूर है

बिग बॉस ओटीटी 2‘ के घर से बाहर आने के बाद आलिया ने बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में आलिया ने कंगना के बारे में भी बात की. आलिया ने कहा, ‘मैं उनकी बातो को नजरअंदाज करती हू. क्योंकि मेरी नजर में उनकी बातो की कोई कीमत नहीं है. मैं उस पर ध्यान नहीं देती , क्योंकि उसका कोई मतलब नहीं है. वह हर जगह हर किसी से पंगा लेती रहती है. वह हर बात में अपनी नाक घुसाती है।

‘टीकू वेड्स शेरू’ की वजह से मिला सपोर्ट

आलिया ने आगे कहा, ‘कंगना के अलावा किसी ने कुछ नहीं बोला, क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को सपोर्ट करना था। बेशक वह प्रोड्यूसर हैं, उन्हें फिल्म बचानी है इसलिए वह आवाज उठाएंगी, लेकिन वह हमेशा गलत चीजों पर आवाज उठाती हैं।’ ऐसे में मेरी नजर में उसकी मेरे लिए कोई वैल्यू नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...