Liton Das Religious Conversion: लिटन दास ने दी नवरात्र की बधाई, भड़क गए बांग्लादेश के मुस्लिम कट्टरपंथी

स्पोर्ट्सLiton Das Religious Conversion: लिटन दास ने दी नवरात्र की बधाई, भड़क...

Date:

हिन्दू समुदाय के लिए नवरात्र का त्योहार बड़े उत्साह वाला त्यौहार होता है, समाज के हर तबके के लोग एक दूसरे को बधाइयाँ देते हैं, क्या आम आदमी और क्या सेलिब्रिटी। मगर कट्टरपंथियों की एक अलग ही दुनिया चलती है. मामला बांग्लादेश का है जहाँ बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के हिन्दू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लिटन दास को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इस लिए अपने निशाने पर ले लिए कि उन्होंने मातारानी की एक तस्वीर शेयर कर सभी को नवरात्र के त्यौहार के त्यौहार की मुबारकबाद दी थी.

लिटन दास का नवरात्र की मुबारकबाद देना बांग्लादेश के मुस्लिम कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आया और वो लिटन दास से धर्म परिवर्तन की मांग करने लगे. लिटन दास के खिलाफ भड़काऊ बातें करने लगे, उन्हें लगातार ट्रोल करने की कोशिश करने लगे. बता दें कि लिटन दास बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत बांग्लादेश ने कई मैच जीते हैं. उन्होंने एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की थी जिसमें बांग्ला में लिखा  था,  मां आ रही है महालया की बधाई.’ लिटन दास ने यह पोस्ट 25 सितंबरको शेयर की थी.

हालाँकि ऐसा नहीं है कि लिटन दास के साथ सभी ने ऐसा व्यवहार किया हो, बहुत से लोगों ने लिटन को नवरात्र की बधाई भी दी और कट्टरपंथियों को बुरा भला भी कहा. बता दें कि बांग्लादेश में इस तरह की यह पहली घटना नहीं, इससे पहले सौम्य सरकार के साथ धार्मिक भेदभाव की घटना हो चुकी है, तब एक बच्चे ने कहा था कि वह सौम्य सरकार को इसलिए नहीं पसंद करता कि वो एक हिन्दू है. वैसे भी बांग्लादेश धार्मिक कट्टरपंथी के लिए काफी बदनाम है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...