Gujarat chunavi dangal : कांग्रेस से इस्तीफा देकर अलग हुए पाटीदार नेता हार्दिक लगातार कांग्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं। वह एक के बाद एक कटाक्ष कांग्रेस पर कर रहे हैं। उनके कटाक्ष को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक पटेल को कांग्रेस के विरोध में बोलने का लाइसेंस प्राप्त हो गया है और वह अब कांग्रेस की सभी नीतियों को उजागर करके जनता के सामने रख देंगे।
Also Read : Political News: अब भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेसी सुनील जाखड़
हार्दिक ने जहां अभी हाल ही में कांग्रेस पर विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया था कि अब उन्होंने अपने तरकश से एक और बाढ़ छोड़कर कहा है कि कांग्रेस के पास अपना कोई दृष्टिकोण नहीं वह दूसरो को देखकर अपना दृष्टिकोण बना रही है। मीटिंग के दौरान पार्टी के नेता मोबाइल में लगे रहते हैं सैंडविच का इंतजाम होता रहता है वह अपने कार्यो से अधिक अपनी व्यक्तिगत लाइफ में इंटरेस्ट रखते हैं।
हार्दिक पटेल ने भाजपा में जाने की अटकलों के संदर्भ में कहा है कि अभी फिलहाल मैने किसी भी दल को जॉइन करने का निर्णय नहीं लिया है। चाहे वह भाजपा हो या आप। लेकिन कांग्रेस कभी मेरा विकल्प नहीं हो सकती। यह हिंदुओं के मुद्दे पर मौन धारण करे रहती है इस समय वाराणसी में ज्ञानवीप मस्जिद का मुद्दा उफनाया है मस्जिद में शिवलिग निकलने की बात कही गई है। हर कोई मस्जिद के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी धारण कर रखी है मानो वह इस मुद्दे के विषय मे कुछ जानती ही नहीं है।
Also Read : Gujarat chunavi dangal: कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गयी है जहां सच की अहमियत नहीं:- हार्दिक
उन्होंने आगे कहा आज मुझे यह अहसास हुआ है कि कांग्रेस में मैंने अपने तीन साल बर्बाद कर दिए हैं। 7-8 लोग 33 साल से कांग्रेस को चला रहे हैं। मेरे जैसे कार्यकर्ता हर रोज 500-600 किमी की यात्रा करते हैं। अगर मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनके हालात जानने की कोशिश करता हूं, तो यहां बड़े नेता एसी कमरों में बैठकर मेरे प्रयासों में बाधा डालने की कोशिश करते हैं

