सर्दियों में बच्चों को दे ये Immunity Boosting Drinks

लाइफस्टाइलसर्दियों में बच्चों को दे ये Immunity Boosting Drinks

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। ठंड के मौसम में बच्चे सर्दी, खांसी व जुकाम के कारण परेशान हो जाते है, ऐसे में सिर्फ दवाई काम नहीं आती। आपको उनकी डाइट में कुछ परिवर्तन करने चाहिए, उन्हें सर्दियों में Immunity Boosting Drinks दे, ये उनकी इम्यूनिटी का ख्याल रख उन्हें सेहतमंद बनाएगी।

हल्दी का दूध

हल्दी का दूध बच्चे के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते है जो उन्हें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। ये सर्दी, खांसी, फ्लू, घाव व दर्द को दूर करने में लाभकारी है।

काढ़ा

काढ़ा के सेवन से बच्चे की इम्यूनिटी बेहतर होती है, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी- इन्फ्लेमेटरी होता है। आप पानी में तुलसी, दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सोंठ, कुछ मुनक्का व गुड़ डालकर बना सकती है।

ग्रीन स्मूदी

पालक, केला, खीरे, नींबू, अदरक व नमक की मदद से स्मूदी तैयार कर अपने बच्चो को दे। पालक में विटामिन सी और बीटासायनिन होता है वही, केला विटामिन ए, सी, के, ई और फोलेट से भरा होता है। खीरे में मैंगनीज, तांबा, पोटेशियम और विटामिन होते हैं।

खट्टे फलों का जूस

खट्टे फल विटामिन सी और ए से भरपूर होते हैं, ये ही नहीं इसमें फ्लेवोनोइड भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन से कई बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है। अंगूर से लेकर संतरे, मौसमी आदि का जूस अपने बच्चो को जरूर दे। (Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...