रसोई Bytes: घर पर झटपट तैयार करें मुरमुरे की चिक्की!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर झटपट तैयार करें मुरमुरे की चिक्की!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Murmura Chikki Recipe – सर्दियों में चिक्की, गजक, और मूंगफली का मजा ही कुछ और होता है, लोग इन्हे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में क्यों न आप घर पर ही मुरमुरे की चिक्की तैयार कर सबको खिलाए। यक़ीनन सबको पसंद आएगा।

मुरमुरे की चिक्की सामग्री

2 कप मुरमुरा, 1 कप गुड़, 1 चम्मच घी और 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

मुरमुरे की चिक्की रेसिपी (Murmura Chikki Recipe)

पहले प्लेट में मुरमुरे निकाल कर साफ कर लें साथ ही गुड़ के भी छोटे-छोटे टुकड़े करके रख लें। अब कढ़ाही में हल्की आंच पर 2 चम्मच घी डाल दे और उसमे मुरमुरे को कुरकुरा होने तक भून लें। ये ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल लें और फिर कढ़ाही रखे और 2 चम्मच घी दोबारा डालकर गर्म कर लें। अब इसमें दो इलायची और गुड़ के टुकड़े डालकर पका लें। आप चाहे तो गुड़ के साथ थोड़ा पानी डाल सकती हैं। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें मुरमुरे और नारियल डालकर पका लें। अब बर्तन में या ट्रे में घी लगाकर रख लें और मिश्रण को चम्मच की मदद से उसमे फैला लें। इसे 1 – 2 घंटे के लिए रख दें, फिर नारियल की गार्निश कर दे। ठंडा होने के बाद सर्व करें। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...