लाइफस्टाइल डेस्क। Low Budget Solo Trip – आजकल सोलो ट्रिप काफी चलन में है, लेकिन कई बार बजट के कारण लोग यात्रा पर नहीं जा पाते। ऐसे में अगर आप बजट में सोलो ट्रिप की योजना बना रहे है तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, आपको इससे अंदाज़ हो जाएगा की कितने पैसे कि सोलो ट्रिप पर जरूरत हो सकती है।
कम पैसों में सफर के लिए पहले परिवहन किराए से लेकर ठहरने और घूमने आदि के लिए बजट बना ले। पास के हिल स्टेशन पर जा रहे हैं तो 5000 से 8000 हजार तक रुपये में आप सफर का लुत्फ उठा सकते है।
सफर के लिए सस्ते परिवहन का चयन करें, रेल का किराया कम होता है वही आप बस से भी सफर पर जा सकते है। साथ ही पहले से टिकट करा ले, इससे आप आरामदायक सफर का लुत्फ ले सकेगे।
सोलो ट्रिप के लिए लग्जरी होटल का चयन न करें, अपने बजट को ध्यान में रखकर होटल लें। आप चाहे तो पहले से होटल की बुकिंग भी कर सकते है। कम बजट के होटल में भी अच्छी सुविधाएं मिल जाती है।
किसी शहर या पर्यटन स्थल पर जाएं तो सार्वजनिक परिवहन से सफर करें, ऐसा करने से आप कम पैसों में स्थानीय जगहों की सैर कर सकते है। अगर मथुरा बरसाना की यात्रा पर जा रहे है तो ऑटो रिक्शा से घूमें।
सफर पर स्थानीय खाने का लुत्फ जरूर ले, साथ ही उस स्थान का स्ट्रीट फूड व पारंपरिक भोजन करें। बड़े और महंगे रेस्तरां की जगह ढाबे का लजीज खाना और स्ट्रीट फूड खाए। (Image/Pixabay)

