Whiteheads Home Remedies: व्हाइट हेड्स से पाएं छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे!

लाइफस्टाइलWhiteheads Home Remedies: व्हाइट हेड्स से पाएं छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Whiteheads Home Remedies – व्हाइट हेड्स चेहरे की खूबसूरती कम कर देते है, ये दिखने वाले छोटे- छोटे दाने चेहरे का पूरा नूर छीन लेते है। अगर आप इन्हे नोंच कर हटाने के कोशिश करते है तो ये अपने निशान छोड़ जाते है, इसलिए जरुरी है की आप इन्हे छेड़े नहीं बल्कि कुछ घरेलू व नेचुरल उपायों को आजमाकर देखे। 

शहद

Whiteheads Home Remedies
Image by Steve Buissinne from Pixabay

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, ये एक्ने वाले बैक्टीरिया का असर कम करने में मदद करते है। बस आप शहद को हल्का सा गर्म कर, इसे व्हाइट हेड्स पर लगाकर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। आप इसका तब तक इस्तेमाल करे जब तक की व्हाइटहेड्स चले न जाएं। 

एप्पल साइडर विनेगर

 Whiteheads Home Remedies
Image by wicherek from Pixabay

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल तत्व होता है, जो एक्ने और व्हाइटहेड्स के असर को कम करने में मदद करता है। बस आप एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलकर डायल्यूट कर लें। फिर 4-5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर जब आप नहाने जाएं तब धो लें। आप इसे  रोजाना रात में लगाएं और सुबह उठकर धोएं। 

Read also: Health: गर्मियों में धूप से आकर तुरंत पानी पीना, स्वास्थ्य के लिये हो सकता है नुकसानदेह

बेकिंग सोडा

 Whiteheads Home Remedies
Image by Azzaryiatul Amar from Pixabay

बेकिंग सोडा बेहतरीन एक्सफोलिएटर है, ये पोर्स में जमी गंदगी को साफ करता है। बस आप बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर व्हाइट हेड्स पर 15-20 मिनट लगाकर रखें। इसे गुनगुने पानी से धोएं। आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें जब तक व्हाइटहेड्स चले न जाएं। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related