गर्मियों में ठंडा पानी पीने को सभी का जी मचलता है, ऐसे में ठंडा पानी शरीर को सुकून देने वाला भी होता है, वहीं इस दौरान लोग ठंडे लिक्विड को अधिक तवज्जों देते हैं। वहीं गर्मियों के दिनों में हमें कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिये, जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी न होने पाये, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिये कि जब हम पानी पी रहें हैं तो हमारे शरीर का तापमान कितना है।
वहीं गर्मियों में आमतौर पर लोग फ्रीज का ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन इससे हमें कुछ देर के लिये राहत जरूर मिलती है लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं, जो सेहत पर बड़ा असर डालते हैं।
पेट के पाचन तंत्र पर पड़ता है गहरा प्रभाव-
शरीर किसी भी पदार्थ को अपने तापमान पर खींच करके लाता है, जिसके बाद इसे वह आगे के लिये भेजता है। इसके साथ ही अगर हम ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे पाचन तंत्र में प्रभाव पड़ता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। वहीं यह पेट की वेसल्स को भी प्रभावित करता है।
गले में होती है परेशानी-
अधिक ठंडा पानी पीने से गले में खराश का सामना करना पड़ता है, वहीं अगर गर्मियों के मौसम में चिल्ड ठंडा पानी पिया जाये तो यह इस समस्या को और भी बढ़ाता है, ऐसे में इससे बचें। इसके साथ ही अगर खाने के बाद ठण्डा पानी पिया जाता है, तो यह बलगम की समस्या को जन्म देता है।
सिरदर्द पैदा करता है, धूप से आने के बाद पिया गया पानी-
धूप से आने के बाद अगर आप ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो आप इसे तुरंत ही बन्द करें। बता दें कि धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीने पर ब्रेन फ्रीज हो सकता है, साथ ही दिमाग पर भी खासा असर पड़ता है। जिसके कारण सिरदर्द की समस्या होने लगती है, साथ ही समस्या से ग्रसित लोगों के लिये यह एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

