सुलतानपुर। जिले में पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर्फ पांच सेंकेड की वीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। फायरिंग करके सुर्खियों में आई पंचायत सचिव महिमा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है और उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला पंचायत सचिव और उनके पति पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया। आज जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने महिला पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। दरअसल कुड़वार ब्लाक के डोमनपुर की रहने वाली महिला पंचायत सचिव महिमा सिंह पिछले दिनों उस समय सुर्खियों में आई थी। जब सोशल मीडिया पर पति के लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था।
Also read: सड़क हादसोंं में पिता पुत्र सहित 4 की मौत,राजस्थान का परिवार हुआ शिकार
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने कुड़वार थाने में महिमा सिंह और पति दिव्यांश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी के साथ पति को हिरासत में लेकर असलहा निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिसिया कार्यवाही के बाद आज डीएम के निर्देश के पर महिमा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। आरोप है कि महिमा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। आईजीआरएस एवं शासकीय शिकायतों को समय से निस्तारित नहीं करने के साथ साथ तमाम आरोप लगाते हुये उन्हें किनारे कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भदैयाँ के एडीओ पंचायत को मामले की जांच सौंप दी गई है।

