Champawat Upchunav: पैतृक गांव पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्तराखंडChampawat Upchunav: पैतृक गांव पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Date:

चंपावत। चंपावत उपचुनाव के मतदान में अब मात्र पांच दिन ही शेष रह गए हैं। वहीं चुनाव प्रचार के लिए चार दिन ही बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चंपावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अब सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। आज बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रमण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ के हड़खोला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। पैतृक गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके गांव के ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल और नगाड़े के साथ उनको फूल मालाएं पहनाई गईं।

Also Read : Selfie Point In Kedarnath: केदारनाथ में सुशांत राजपूत का नहीं इस बड़े हीरो का बनेगा सेल्फी पॉइंट

मुख्यमंत्री धामी इस दौरान  पार्क स्थित कोटगाड़ी मंदिर के बाद गुंजी में आयोजित साइकिल रैली में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी कुछ पीछे नहीं हैं आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह चंपावत पहुंच गए जहां पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच गए हैं। इस समय चंपावत वीवीआईपी बना हुआ है। प्रदेश के सभी राजनैतिक दिग्गज वहां पर जुटे हुए हैं और चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं।  

Also read: उत्तराखंड में आप को बड़ा झटका, कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल

चंपावत उपचुनाव के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। चंपावत उपचुनाव में आगामी 31 मई को मतदान होगा। इसके बाद चार जून को नतीजे आएंगे। ऐसे में पार्टियां अब चुनाव प्रचार में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती। सीएम धामी लगातार चुनावी क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related