निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

रसोई Bytesनिखरी त्वचा के लिए ऐसे करें बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

Date:


निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

अन इवन स्किन टोन की समस्या है तो बेकिंग सोडे का इस तरह करे इस्तेमाल

निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें बेकिंग सोडे का इस्तेमाल
Image by Alexandr Ivanov from Pixabay 

 –दो भाग बेकिंग सोडा को एक भाग गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को त्वचा पर 5-10 मिनट तक रगड़ें और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को हर हफ्ते 2-3 बार लगाएं।

 –दो टेबलस्पून बेकिंग सोडा में तीन टेबलस्पून विनेगर को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को फिर अपने चेहरे के डार्क एरिया पर लगाकर अच्छे से मसाज करे। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धो लें। 

 –नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी बेकिंग सोडा के साथ मिलकर स्किन वाइटेनिंग एजेंट की तरह काम करता है. यह ड्राई स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए एक टेबलस्पून बेकिंग सोडे में एक चौथाई टेबलस्पून नारियल तेल और तीन-चार बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन थोड़ी सेंसटिव है, तो आप इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑयल भी मिला सकते है। फिर स्किन पर इस पेस्ट से अच्छी तरह से मसाज करें। 5-10 मिनट बाद धो लें। 

–आप एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा में एक टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर और हल्दी मिला लें, फिर इसमें चार टेबलस्पून रोज़ वॉटर और नींबू का रस मिला लें। इस फेस पैक को स्किन पर लगाएं और बीस से तीस मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तब धो लें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...