लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Face Masks For Glowing Skin – टमाटर खूबसूरत त्वचा के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है, ये स्किन पर रौनक लाने के साथ इसमें जान भी लता है। ऐसे में आप भी टमाटर को रोज़ त्वचा पर इस्तेमाल करे, ये सनटैन, स्किन पर गहरे धब्बे, स्पॉट्स आदि को दूर करने में मदद करेगा। चलिए फिर जानते है टमाटर का इस्तेमाल फेस पैक में कैसे करे।
Read also: Diabetes Lifestyle Advice: डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं यह शर्बत, रहेगा ब्लड शुगर कंट्रोल में!
टमाटर और नींबू का पैक
टमाटर और नींबू का पैक त्वचा को साफ करने के साथ इसे चमकदार बनाता है, ये त्वचा के रंग को साफ करता हैं। आप टमाटर और नींबू का रस निकालकर मिला लें और इसमें जेलाटिन पाउडर मिला लें। फिर माइक्रोवेव में कुछ देर गर्म कर इसमें इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अब चेहरे पर लागए और सूखने पर पील-ऑफ मास्क के जैसे निकल ले।
टमाटर और खीरे का पैक
टमाटर और खीरे का पैक स्किन को तरोताज़ा बनता है, क्योकि ये दोनों नैचुरल एस्ट्रिंजेंट होते हैं। आप खीरे को कद्दुकस कर इसका रस निकाल लें और टमाटर का रस मिला लें। फिर चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद धो लें।
बेसन और टमाटर का फेस पैक
बेसन और टमाटर का फेस पैक एक्ने के निशान को दूर करता है। आप तीन चम्मच बेसन में टमाटर का रस, आलू का रस, नींबू का रस, संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना ले। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। आपको एक्ने और इसके निशान दोनों से छुटकारा मिलेगा। आप फेस पैक के बाद मॉइश्चाइज़र ज़रूर लगाएं।
Read also: Summer Skin Care Tips: गर्मियों में भी पाएं ग्लोइंग स्किन, फॉलो करे ये टिप्स!
पपीता और टमाटर का फेस पैक
चेहरे के दाग़-धब्बे दूर करने के लिए आप 7-8 कटे हुए पपीते के टुकड़े और एक कटा हुआ टमाटर लें और इसे ब्लेंड कर पेस्ट बना कर चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लें। आप चाहें तो इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते है।

