लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Skin Care Tips – ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग फेशियल करवाते हैं, ब्यूटी क्रीम लगाते हैं और न जाने क्या क्या करते है। लेकिन इन सब के बावजूद कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से बेजान हो जाता है। खासकर , गर्मी के दिनों में त्वचा की खूबसूरती कम होने लगती है। ऐसे में जरुरी है की आप कुछ टिप्स फॉलो करे जो आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करे।
आप घरेलू प्रोडक्ट्स जैसे दही, हल्दी, ओट्स आदि चीजों का इस्तेमाल करें, या जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा में निखार आएगा। आप बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करे, ऐसा करने से आपको जल्दी परिणाम मिलेगा।
Read also: Healthy Diet Tips: करे इन 3 चीजों को डाइट में शामिल, रहेंगे सेहतमंद!
मेकअप हर समय न करे, ये चेहरे को नुस्क्सान देता है। इसके अलावा, लंबे समय तक मेकअप लगाकर रखने से चेहरे का निखार कम होता है। आप जब भी घर से बहार निकले तो हमेशा स्क्रीन लगाकर निकलें।
शरीर का हायड्रेट रखे, इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। और अगर टॉक्सिन बाहर निकल जाते है तो चेहरे पर निखार बना रहता है। शरीर को हायड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं।

